पुलिस की सतर्कता से बची बैंक की डकैती, चोरों ने चटकाये बैंक के ताले, लॉकर को भी गैस कटर से काटा
शिवपुरी. खनियाधाना थाना क्षेत्र के गुडर गांव में चोर पंजाब नेशनल बैंक(PNB) को अपना निशाना बनाने के लिये घुसे लेकिन पुलिस गश्त के चलते बैंक रॉबरी को अंजाम देने में नाकाम रहें। चोर बैंक के ताले और लॉकर को गैस कटर से काटन में सफल हो गये थे। लेकिन पुलिस गश्त के वाहन के सायरन को सुनकर चोर अपने साथ लाये गैस कटर और अन्य सामान मौके पर छोड़कर भागने में सफल हो गये।

गुडर गांव में रात के वक्त चोरों ने बैंक के लगभग 7-8 ताले तोड़ दिये और इसके बाद बैंक के मुख्य लॉकर को भी चोरों ने गैस कटर से काट दिया और इसके बावजूद चोर बैंक से पैसे ले जाने में असफल हो गये। आपको बता दें कि चोरों ने वारदात को अंजाम द ेने से पहले आसपास के घरों के बाहर से कुण्डी भी लगा दी थी।
पुलिस की सजगता से बैंक की चोरी
रात को 12 से 1 बजे के बीच पुलिस गश्ती दल का वाहन बैंक पर पहुंचा हुआ जहां पुलिस कर्मियों ने बैंक के बाहर खड़े होकर फोटो भी खींचे थे उस वक्त बैंक में कोई भी हलचल नहीं थी। बैंक के ताले बकायदा लगे हुए थे और इसके बाद लगभग 3.30 बजे खनियाधाना थाना प्रभारी रत्नेश यादव भी बामोर पर लगाई गयी गश्ती दल का पॉइंट चैक कर गुडर गांव के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने अपना वाहन का सायरन बजाते हुए निकले थे लेकिन आज सुबह ग्रामीणों ने बैंक के ताले टूटे हुए देखे साथ ही बैंक की शहर भी खुलीद हुई थी। सूचना केबाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और बैंक कर्मचारियों ने बैंक के भीतर जाकर देखा तो लॉकर का दरवाजा भी तरह से कटा हुआ मिला था। ऐसा बताया गया है कि बैंक के लॉकर का दरवाजे की चाबी लगाने के बाद दरवाजा खोलने पर दरवाजा जमीन पर गिर पड़ा था । आपको बता दें कि बैंक के लॉकर में 8 लाख रूपये से अधिक नगद रखा हुआ था।
बैंक में लगा अलार्म था ऑफ
बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों द्वारा उठाया गया हर एक कदम सफल रहा था इसके बावजूद चोर लॉकर में रखे लाखों रुपए ले जाने में नाकामयाब रहे इसकी मुख्य वजह पुलिस की गश्ती को माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस वक्त थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव अपने पुलिस वाहन का सायरन बजाते हुए बैंक के सामने से निकले थे। उसी वक्त चोर अपना सामान छोड़ बैंक से भाग गए होंगे। बता दें कि इस घटना में बैंक प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस पड़ताल में पता चला कि बैंक में सिक्योरिटी के लिए गए अलार्म बॉक्स का स्विच ऑफ था।
