भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा – कलेक्टर एवं एसपी ने संगठनों की ली बैठक

ग्वालियर । अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर अक्षय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने आज पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में समाज के नागरिकों एवं संगठनों की बैठक ली गई।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत 22 जनवरी को सभी की भागीदारी से दीपदान कार्यक्रम होंगे और मंदिरों में दीप प्रज्जवलन के साथ-साथ घरों में स्वेच्छा से दीपोत्सव के लिये आमजनों को जागृत किया जायेगा। उन्होने कहा कि जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायेंगे। इसलिए ग्वालियर जिले के नागरिकगण अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए होने वाले आयोजनों में मर्यादा का ख्याल रखें। आयोजकों से कलेक्टर ने कहा कि वह 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों व निकाले जाने वाले जुलूसों की जानकारी एसडीएम व संबंधित थाना प्रभारी को अनिवार्य रूप से दें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने पण्डालों में लगनने वाले लाउड स्पीकर की आवाज बहुत ज्यादा तेज नही होना चाहिए और साथ ही यह सुनिष्चित करें कि लाउड स्पीकर में जो भजन या गाने चलाये जा रहें हैं वह भगवान राम से ही संबंधित होना चाहिए, किसी की आस्था को ठेस पहुंचने वाले गाने न बजाए जाएं।
बैठक में एएसपी ऋषिकेश मीना ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्वालियर में होने वाले आयोजन की व्यवस्था को बनाये रखने के लिये क्षेत्र के सीएसपी न थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे, जिससे आमजन को परेषानी न हो और अस्पतालों के आसपास लगने वाले पण्डालों में आयोजकगण लाउड स्पीकर की आवाज धीमी रखें जिससे मरीजों को परेषानी न हो। 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों व निकाले जाने वाले जुलूसों की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को अनिवार्य रूप से दें ताकि व्यवस्था बनाई जा सके और यातायात अवरूद्ध न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *