कारसेवक की कहानी, राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा-मां ने बेटे उम्रभर सीने से लगाई रखी, संघ कार्यालय के सामने किया आत्मदाह
संघ कार्यालय के सामने किया आत्मदाह
ग्वालियर. अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है पर इसको देखने के लिये 105 वर्षीय छम्मो बाई अब इस दुनिया में नहीं है। उनके बेटे दिनेश कुशवाह ने बाबरी मस्जिद को समय पर ढहाये जाने की खबर नहीं मिलने के अभाव में संघ कार्यालय में आत्मदाह कर अपनी जान देदी थी। उसे आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय पूरे परिवार को भुला दिया गया है। आज इसी पीढा से छम्मों बाई का 2 दिन पूर्व निधन हो गया है। निधन से पहले वह अयोध्या में राम मंदिर बनने का बेटे दिनेश कुशवाह का सपना पूरा होने पर काफी खुश थी।
दरअसल, दिनेश रामभक्त और कारसेवक था जिसने मंदिर नहीं बनने से दुःखी होकर 1990 में संघ कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लिया था। इस सदमे में 2 वर्ष के बाद उसके पिता की मौत हो गयी ।तब से बेटे की तस्वीर सीने से लगाकर बुजुर्ग मां उसके आने का इंतजार कर रही थी। हैरत की बात यह है कि इस परिवार को न तो प्रशासन और न ही संगठन की ओर से अयोध्या का निमंत्रण मिला है।
33 साल पहले दिनेश ने किया था आत्मदाह
ग्वालियर के गांधी नगर में रहने वाले दिनेश कुशवाह साल 1990 में 18 साल के थे। वह बजरंग दल के सदस्य होने के साथ ही कारसेवक भी थे। वह हर हालत में अयोध्या में राम मंदिर बनते देखना चाहते थे। सन 1990 में विवादित ढांचे को गिराने पहुंचे कारसेवक की टुकड़ी जब अयोध्या जा रही थी तो दिनेश कुशवाह भी जाना चाहते थे, लेकिन परिजन ने कसम देकर किसी तरह रोक लिया। उनके सारे दोस्त अयोध्या गए थे। अयोध्या पहुंची टोली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सफल नहीं को सकी। यह खबर दिनेश के पास पहुंची। इससे वह व्यथित हो गए। दिनेश ने संघ कार्यालय के सामने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया।
