राजधानी में ज्वेलर के घर से 1 करोड़ रूपये की लूट, घर में घुसे से 3 बदमाशों ने की घटना
भोपाल. हबीबगंज इलाके में एक ज्वेलर्स के घर एक करोड़ रूपये की लूट हो गयी। 3 बदमाश अरेरा कॉलोनी स्थित ज्वेलर सुनील धनवानी के घर में घुस गये और घर में मौजूद महिला के गले पर चाकू अड़ाकर लूट को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है।
घटना बुधवार की शाम लगभग 7 बजे की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्त्वेलर के घर में जमीन बेचने के बाद मिले 90 लाख रूपये पड़े थे। बदमाशों ने ज्वेलरी भी लूटी थी। पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ग्वालियर में युवक ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में मौत
ग्वालियर के डीडी नगर में बुधवार रात 23 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विपिन श्रीवास्तव निवासी डीडी नगर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। अभी कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
बैतूल में वेस्टर्न कोल फील्ड्स में तैनात गार्ड की हत्या, शव नाले में मिला
बैतूल जिले के सारणी में वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के सुरक्षा गार्ड का शव मिला है। गार्ड मंगलवार रात पाथाखेड़ा के सतपुड़ा तोल कांटे पर ड्यूटी पर गया था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे सतपुड़ा तोल कांटे के पीछे नाले में उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा गार्ड का नाम चंदन मोदी (32) है। चंदन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्ण मोदी के नाती है।पुलिस के मुताबिक शव को घसीटकर जंगल की तरफ लाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी खांगाल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर डब्ल्यूसीएल के सभी श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए।
