सरकार ने J-K के लिए बनाई खास रणनीति, गृहमंत्री शाह ने आतंकी इको सिस्टम को खत्म करने का दिया निर्देश

ग्वालियर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और जम्मू कश्मीर के समग्र सुरक्षा परिद्रश्य की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों को मजबूत करने और आतंकवाद के इको सिस्टम को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। करीब ढाई घंटे की बैठक में गृहमंत्री शाह ने जम्मू कश्मीर में टेरर के खतरे को खत्म करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के एरिया डोमिनेशन प्लान की समीक्षा की। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमित शाह ने आतंकवाद विरोध अभियानों को मजबूत करने और आतंकी इको सिस्टम को पूरी तरह से खत्म करने की आवश्यकता के निर्देश दिए। गृहमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों में उचित तैनाती की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जारी रखेगी।
बैठक में इस बात पर जोर दिया
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात का जोर दिया कि आतंकवाद विरोधी अभियानों से निपटने के दौरान उचित प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने स्थानीय खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया। शाह ने आतंकी संबंधी घटनाओं, घुसपैठ में गिरावट और कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *