इमरान की हत्या 6 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने रिमांड पर भेजा

ग्वालियर. पांच दिन पूर्व एक छात्र को गोली मारकर हत्या के आरोप में अभी तक पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की शाम तक मास्टर माइंड को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हत्या की जड़ स्कूल में 2 दोस्तों की एक कॉमन फीमेल फ्रेंड है। जिसमें तीसरे दोस्त की जो उसे जानता तक नहीं था उसकी हत्या हो गयी है। दरअसल, में हत्या का मुख्य आरोपी अरबिंद यादव और दूसरे पक्ष से गोलू तोमर के बीच एक लड़की को लेकर विवाद था।
इसी लड़की को लेकर यह रंजिश स्कूल में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। जो अब खूनी रंजिश में बदल गयी। यहां पर आपको बता दें कि रंजिश में जिस 12वीं के छात्र इमरान की हत्या हुई थी। वह न तो उसकी लड़की को जानता है न हीं हत्या करने वाले से उसका लेना-देना थाि।

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिए आरोपी
शहर के उपनगर मुरार में 15 दिसंबर की रात 12वीं के छात्र इमरान खान निवासी शिवाजी नगर थाटीपुर की जबड़े में गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी हैं। जिसमें पुलिस के हाथ बड़ी सफलता यह आई है कि हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी अरविंद यादव निवासी बड़ागांव सहित 6 आरोपी पुलिस के हाथ आ गए हैं। दो आरोपी मंगलवार रात को ही पकड़े गए हैं। पकड़े गए 6 हत्या आरोपियों में से तीन की उम्र 17-17 साल बताई गई हैं, जबकि तीन बालिक जरुर हैं, लेकिन उनकी उम्र भी बमुश्किल 18 से 19 साल है। बालिक आरोपियों की पहचान अरविंद यादव निवासी बड़ागांव, नीशू और तिलक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अरविंद यादव पर 5 हजार रुपए और नीशू पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों को बुधवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
ऐसे समझें पूरा मामला
शहर के उपनगर मुरार छह नंबर चौराहा पर शुक्रवार शाम गोलियां की आवाज से खामोशी टूटी है। बाइक सवार छात्रों पर दो अन्य बाइक पर सवार होकर आए आधा दर्जन हमलावरों ने गोलियां दागी हैं। जिसमें एक 17 वर्षीय छात्र इमरान खान निवासी शिवाजी नगर थाटीपुर के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। गोली जबड़ा से लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। जबकि उसका दोस्त बच गया और घटना स्थल पर उसे छोड़कर भाग गया। घटना स्थल पर छात्र बाइक सहित सड़क पर पड़ा था और इसी समय वहां से निकल रहे राहगीर ने अन्य लोगों की मदद से छात्र को पहले बिड़ला हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां छात्र को भर्ती न करते हुए न्यू जेएएच भेज दिया गया। जब छात्र को लेकर न्यू जेएएच पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची, लेकिन छात्र को अस्पताल ले जाने की सूचना पर पुलिस न्यू जेएएच पहुंची है।

पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाद में पता लगा है कि मृतक छात्र इमरान रैपिडो राइडर था। वह रैपिडो मंे बाइक चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च चलाता था। उसका किसी से झगड़ा तक नहीं था। वह तो दोस्त प्रिंस के कहने पर आयुष राजावत की बर्थडे में गया। वहां गोलू तोमर नामक छात्र को अरविंद यादव का फोन आया। दोनों में पुराना विवाद चल रहा है। अरविंद ने छह नंबर चौराहा पर आने की चुनौती दी तो गोलू इमरान, प्रिंस व अन्य को लेकर पहुंच गया। यहां गाेली बारी में इमरान की हत्या हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *