ATM काटकर 21.40 लाख रूपये उड़ाये
सबलगढ़. सिविल अस्पताल व अन्नपूर्णा माता मंदिर के बीच नगर पालिका की दुकानों में लगे एसबीआई के एटीएम को बुधवार की सुबह 4 बजे बदमाशों ने 15 मिनट में गैस कटर से काट दिया और 21.40 लाख रूपये ले गये। घटना से पहल से बदमाशों ने एटीएम के अन्दर लगे कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके वारदात का पता बुधवार की सुबह 11 बजे चला जब कैश भरने वाले कर्मचारी एटीएम पर पहुंचे। जबकि एजेंसी का कर्मचारी दोपहर 3 बजे के बाद एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचा। इससे पहले मेवाती गैंग ने 10 जनवरी को ग्वालियर और मुरैना में 3 एटीएम काटकर 67 लाख रूपये एटीएम काट कर ले गये थे।
