MP में प्रहलाद पटेल के साथ हुआ बड़ा खेला

भोपाल. मध्यप्रदेश में नए सीएम डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण कर मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है ऐसे में मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर कयासों का बाजार जोरों पर है। मंत्रिमंडल के चेहरों के साथ ही चर्चा उन नामों की भी है जो सीएम पद की रेस में शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा प्रहलाद पटेल के नाम की है जो सीएम पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे लेकिन बाद में मोहन यादव के नाम का ऐलान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर हो गया।
प्रहलाद पटेल के साथ बड़ा खेला
प्रहलाद पटेल के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाएं ये हो रही हैं कि मंत्रिमंडल में प्रहलाद पटेल को बड़ा विभाग मिल सकता है। लेकिन इससे पहले ही एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लेकर ये कहा जा रहा है कि प्रहलाद पटेल के साथ बड़ा खेला हो गया है। ये तस्वीर शपथ ग्रहण समारोह के मंच की है जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे। इस मंच पर प्रहलाद पटेल को जगह तो मिली लेकिन पहली लाइन में नहीं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रहलाद पटेल दूसरी लाइन में बैठे हुए हैं।
प्रोटोकॉल के हिसाब से बनाई गई थी बैठक व्यवस्था
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है लेकिन बता दें कि शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर नेताओं की कुर्सियां प्रोटोकॉल के हिसाब से लगाई गई थीं और सभी कुर्सी पर नेताओं के नाम भी लिखे थे। अपने अपने नाम की कुर्सी को देखकर ही नेता उन पर बैठ रहे थे। फिलहाल अभी मोहन केबिनेट का विस्तार होना बाकि है और नरसिंहपुर जिले के कई कार्यकर्ताओं और प्रहलाद पटेल के समर्थकों को उम्मीद है कि प्रहलाद पटेल को केबिनेट में अहम और बड़ी जिम्मेदारी जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *