ISIS साजिश केस में महाराष्ट्र-कर्नाटक में NIA की छापेमारी, महाराष्ट्र में 13 लोग गिरफ्तार
पुणे. नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी ने शनिवार सुबह देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 ठिकानों पर छापे मारे। छापेमारी के बाद एजेंसी ने महाराष्ट्र से 13 लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है ये लोग आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हैं। नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी ने महाराष्ट्र के 43 और कर्नाटक के एक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सबसे ज्यादा ठाणे रूरल में 31 जगहों, पुणे में दो, ठाणे सिटी में 9, भयंदर में एक और कर्नाटक में एक-एक जगह पर रेड की।
कोथरुड पुलिस स्टेशन में तैनात कॉन्स्टेबल प्रदीप चव्हाण (बाएं) और अमोल नाजन (दाएं)। इन्हीं दोनों की वजह से ISIS के मॉड्यूल को पकड़ा जा सका।
जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, ISIS से जुड़े एक नेटवर्क को ढूंढ निकाला है, जो भारत में ISIS की विचारधारा को फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठे हैंडलर्स चला रहे थे। इनका मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था। ये लोग भारत में ISIS विचारधारा से प्रभावित युवाओं को अपने संगठन में शामिल करते थे। इन्हें IED बनाने की ट्रेनिंग दी जाती थी।
NIA ने ISIS से जुड़े एक नेटवर्क को ढूंढ निकाला है, जो भारत में ISIS की विचारधारा को फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
