फूलसिंह को मुंह काला करने के बजाय योगेश दंडोतिया ने अपना मुंह काला किया

ग्वालियर. कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के समर्थन में युवा कांग्रेस नेता योगेश दंडोतिया ने मुंह काला किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेन्द्रसिंह तोमर ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक फूलसिंह बरैया को मुंह काला करने की जरूरत नहीं है।
भाजपा दलितों का मुंह काला करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी ने 15 लाख हर व्यक्ति को देने का वादा किया। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। भाजपा ने जो कहा वह नहीं कियिा है। इसलिये बरैया को भी मुंह काला करने की जरूरत नहीं।

बता दें कि कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दावा किया था कि अगर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीटें भी मिल गईं तो वह राजधानी भोपाल में राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला करेंगे। विधानसभा चुनाव के परिणाम में फूलसिंह तो भांडेर से चुनाव जीतकर विधायक बन गए, लेकिन भाजपा की प्रचंड जीत ने उनके दावे को फेल कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि वो 7 दिसंबर को अपना मुंह काला करेंगे। लेकिन फूल सिंह बरैया के भोपाल में काला मुंह करने से एक दिन पहले ग्वालियर में कांग्रेस ग्रामीण के महामंत्री योगेश दंडोतिया ने फूल सिंह बरैया का समर्थन करते हुए शहर के एक निजी होटल में मीडिया के सामने बीजेपी पर लगातार दलितों को दबाने और कुचलने का आरोप लगाए। साथ ही कहा कि फूल सिंह बरैया द्वारा मुंह काला करने वाला वचन दिया था उस वचन को पूरा करने की उन्हें कोई जरूरत नहीं है। अगर उनका वचन पूरा ही करना है तो मैं अपना मुंह काला करके यह वचन पूरा कर देता हूं।
जेब से स्याही निकालकर खुद के मुंह पर पोती कालिख
अभी कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ग्वालियर ग्रामीण किसान कांग्रेस मोर्चा के महामंत्री योगेश ने अपनी जेब से स्याही की सीसी निकाली और अपना मुंह काला कर लिया। इतना ही नहीं उनका दावा है कि वह अपने दो दर्जन साथियों के साथ भोपाल पहुंचेंगे और फूल सिंह बरैया का समर्थन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *