सुबह दिल्ली से आयी सीएम बनने की खबर, दोपहर में शिवराज ने कहा मुझे लोकसभा की शुरू करनी है तैयारी

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी के फेस पर चुनाव लड़ने उतरी भाजपा ने 163 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। स्वयं भाजपा को भी इतनी सीट मिलने की उम्मीद नहीं थी। चुनाव नतीजों के बाद अब मध्यप्रदेश में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन शुरू हो गया है। दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। कई बड़े नामों पर चर्चा हो रही है। मंगलवार की सुबह शिवराज को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की खबर आती है। लेकिन दोपहर के बाद शिवराजसिंह चौहान एक बयान से सबसे चौंका देते हैं।
शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मैं कल छिंदवाड़ा जाऊंगा। अभी मुझे लोकसभा की तैयारी शुरू करनी है। छिंदवाड़ा मे ंहम सालों के 7 सीटों पर हारे हैं। अब मुझे वहां के कार्यकर्त्ताओं से बात करना है। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा की सीटें जीतकर प्रधानमंत्री को सौंपनी है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि न मैं पहले सीएम पद का दावेदार था। न अब हूं। मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्त्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी। मैं उसे निभाऊंगा।
शिवराज क्यों है बड़े दावेदार
शिवराज सिंह चौहान फिलहाल इस रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।  दावा किया गया है कि शिवराज सिंह चौहान अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं, क्योंकि अगले 6 महीने में देश में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा किसी भी तरह की बगावत से बचते हुए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतना चाहती है।  बहरहाल मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।
इन नामों पर भी चर्चा
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार नाम सामने आए है। इसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री गोपाल भार्गव समेत अन्य नाम शामिल है। इसमें से सिंधिया को छोड़कर सभी नेता विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे थे और जीते भी है। इसके अलावा भाजपा ने कई मौकों पर संकेत दिए है।  प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कोई और हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *