CM के चयन को लेकर सभी केंद्रीय पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। आज देर शाम तक भाजपा संसदीय दल की बैठक हो सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल किया जा सकता है।

