ग्वालियर में 6 सीटों पर मतगणना जारी, भाजपा की बढ़त जारी, प्रद्युम्नसिंह और डबरा से इमरती देवी आगे

ग्वालियर. छह विधानसभा सीटों के लिये रविवार की सुबह 8 बजे से मतगणना लगातार जारी है। एमएलबी कॉलेज में सभी 6 विधानसभा सीटों के लिये 112 टेबिलों पर मतगणना चल रही है। सभी 6 सीटों पर भाजपा आगे बढ़त बनाये हुए है। ग्वालियर सीट पर हमंत्री प्रद्युम्नसिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायणसिंह और डबरा सीट पर भाजपा की इमरती देवी आगे चल रही है।
सबसे अधिक टेबिल ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर, ग्वालियर ग्रामीण, भितरवार विधानसभा में 21-21 टेबिल लगाई गयी है। जबकि सबसे कम ग्वालियर दक्षिण, डबरा विधानसभा में 14-14 टेबिल लगाई गयी है। यहां कुल 94 रांड की मतगणना जारी है। सबसे अधिक राउंड डबरा विधानसभा में 19 हैं। जबकि सबसे कम भितरवार व ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में 13-13 राउंड है। जहां राउंड अधिक हैं। वहां परिणाम देर से आयेगा। इस बार ग्वालियर में 67.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2018 के चुनाव में ग्वालियर में भाजपा को 1 सीट पर जीत मिली है। जबकि कांग्रेस ने 5 सीट जीती थी और इसके बाद वर्ष 2020 के उपचुनाव के बाद ग्वालियर में भाजपा 02 व कांग्रेस 4 सीट पर काबिज रही है।

विधानसभा मुकाबला रुझान
01 ग्वालियर ग्रामीण भारत सिंह (भाजपा)/ साहब सिंह (कांग्रेस) भाजपा 3435 वोट से आगे
02 ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह (भाजपा)/ सुनील शर्मा (कांग्रेस) भाजपा 7331 वोट से आगे
03 ग्वालियर पूर्व माया सिंह (भाजपा)/ सतीश सिकरवार (कांग्रेस) भाजपा 4041 वोट से आगे
04 ग्वालियर दक्षिण नारायण सिंह (भाजपा) / प्रवीण पाठक (कांग्रेस) भाजपा 3905 वोट से आगे
05 भितरवार मोहन सिंह (भाजपा)/ लाखन सिंह (कांग्रेस) भाजपा 17711 वोट से आगे
06 डबरा इमरती देवी (भाजपा)/ सुरेश राजे (कांग्रेस) भाजपा 497 वोट से आगे

नोट: साल 2020 के उपचुनाव में ग्वालियर पूर्व में डबरा, ग्वालियर पूर्व व ग्वालियर में चुनाव हुए थे। जिनमें डबरा, ग्वालियर पूर्व में कांग्रेस व ग्वालियर में भाजपा जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *