पुलिस ने किया 12 लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड निकला पोस्टऑफिस का कर्मचारी शहर

ग्वालियर। शहर में दिन दहाडे महिलाओं को लूट शिकार बना रहे अपराधियों को जब लगा मोबाइल लूटने से पैसा ठीक से नहीं मिल रहा है तो उन्होंने महिलाओं के मंगल सूत्र लूटना शुरू कर दिये तो इससे पुलिस में हड़कंप मचा हुआ था। जब एक घटनास्थल पर छोले टिक्की वाले से पूछा तो उसने बताया कि मैंने 2 बदमाश देखें वह मुरार की ओर गये है। इसी इनपुट्स से पुलिस बड़ागांव के गुलाबपुरी में 10वीं कक्षा तक कोचिंग चला रहे है। टीचर को क्राइम ब्रांच दबोचा। पुलिस को पूछताछ में लूट के मास्टरमाइंड भिंड के गोरमी स्थित हरीछाा गांव का बताया इसने 8 मोबाइल और 4 मंगलसूत्र के लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया है।
एएसपी ऋषिकेश मीणा, अमृत मीणा, डीएसपी अपराध शियाज केएम, सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्रसिंह सिकरबार, टीआई अमरसिंह सिकरबार की देखरेख में अपराधियों को दबोचने में टीम को कामयाबी मिली है।
पुलिस द्वारउा पकड़े गये संदिग्ध का नाम व पता पूछने पर संजीव षाक्य स्वयं को बंबापुरा सुन्दरपुरा जिला भिण्ड हाल बैंक कालोनी, माता मंदिर के पास, बड़ागांव मुरार का रहने वाला बताया और आरोपी ने बताया कि वह पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है। पकड़े गये संदिग्ध से लूट की घटना के संबध्ंा में पूछताछ करने पर उसने बताया कि 22 नवम्बर काी शाम के समय उसके द्वारा अपने दोस्त के साथ उसकी मोटर साइकिल पर सिद्धीविनायक मैरिज गार्डन के पास पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटा था। पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर उसके घर से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र व लूटे गये दो सैमसंग कंपनी के मोबाइल बरामद किए गये। उसके बाद पुलिस टीम पकड़े गये आरोपी के दूसरे साथी की तलाष में उसके घर नदीपार टाल मुरार में दविष दी तो लूट का दूसरा आरोपी अपने घर पर मौजूद मिला। जिसे पकड़कर पुलिस द्वारा लूट की घटना के संबधं में पूछताछ की तो उसके द्वारा पकड़े गये साथी के साथ मिलकर मंगलसूत्र की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी के नदीपार टाल स्थित घर से लूट की घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस कंपनी की मोटर साइकिल को जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा पहले पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा थाना हजीरा क्षेत्र के अलावा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल, बैग तथा मंगलसूत्र लूट की वारदात करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों ने थाना हजीरा, महाराजपुरा, सिरोल में 01-01 तथा थाना थाटीपुर में 04, थाना मुरार 03 एवं गोला का मन्दिर में 02 लूट की वारदात की थी, इस प्रकार पकड़े गये आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों से उनके अन्य साथियों व मददगारों एवं चोरी का माल खरीदने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
लूट का तरीका
पकड़े गये आरोपी सूनसान क्षेत्र में अकेली पैदल जा रही महिलाओं को अपना षिकार बनाते थे। लूट की बारदात करने के लिये यह लोग मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट हटाकर घटना में उसका उपयोग करते थे। पकड़े गये आरोपियों के अन्य साथी लूट की घटना के पहले रैकी करते थे।
लूट की घटनाएं
1. थाना हजीरा क्षेत्रान्तर्गत सिद्धीविनायक मैरिज गार्डन के पास दिनांक 22 नवम्बर 2023 को पैदल जा रही महिला के गले में छपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूटा था।
2. थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत आदित्यपुरम् के पास रोड पर मोबाइल चलाते हुए पैदल जा रही एक लड़की से रेडमी कंपनी का मोबाइल लूटा था।
3. थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत दर्पण कालोनी से अक्टूवर माह में एक लकड़े से रियलमी कंपनी का मोबाइल लूटा था।
4. थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत सरकारी अस्पताल विवेकानंद चौराहा के पास एक व्यक्ति से वीवो कंपनी का मोबाइल लूटा था।
5. थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत सुरेष नगर के पास एक महिला बैग लेकर जा रही थी, उसका बैग छीनकर भाग गये थे जिसमें वीवो कंपनी का मोबाइल था।
6. थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत गौतम नगर नदीपार टाल वाला रोड के पास दिनांक 27/28 अक्टूवर 2023 को एक महिला से सोने के पेण्डल व मंगलसूत्र छीनकर ले गये थे।
7. थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत एसएलपी कॉलेज मुरार के सामने दिनांक 08 नवम्बर 2023 को एक महिला से सोने का पेण्डल लूटा था।
8. गोला का मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत विग्रेडियर तिराहा के पास बिरला अस्पताल रोड के पास से अक्टूवर माह में एक लकड़े से मोबाइल लूटा था।
9. गोला का मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत मेला ग्राउण्ड एमआईटीएस कॉलेज राजबाग गार्डन के पास मोबाइल पर बात करते हएु पैदल जा रही एक लड़की से ओप्पो कंपनी का मोबाइल लूटा था।
10. थाना सिरोल क्षेत्रान्तर्गत हुरावली तिराहा के पास दिनांक 19 नवम्बर 2023 को एक महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनकर ले गये थे।
11. थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत 7 नम्बर चौराहा के पास से एक लड़के से जिओ कंपनी को मोबाइल लूट लिया था।
12. थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत रियलमी को मोबाइल विगत माह लूटा था।
लूटे गये सोने के 04 मंगलसूत्र, 08 मोबाइल, तथा घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस कंपनी की मोटर साइकिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *