CBI ने BSNL के प्रिसिपल जीएम 15 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार,

भोपाल. मप्र की राजधानी भोपाल में सीबीआई ने बीएसएनएल, कोर नेटवर्क, टीएक्स वेस्ट, सुल्तानिया रोड के कार्यालय में प्रिंसिपल जीएम महेन्द्र सिंह को 15 हजार रूपये की रिश्वत लते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के अनुसार जूनियर टेलीकॉम अधिकारी अनुरोध साहू ने शिकायत करते हुए बताया था कि महेन्द्र ने उन्हें एक आरोप पत्र जारी किया है।
क्या है मामला
जेटीओ अनुरोध साहू ने आरोपपत्र में से नाम हटाने के एवज में 40 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। नही ंदेने के एवज में कार्यवाही की धमकी दी जा रही है। शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने कार्यवाही की है। 15 हजार रूपये की पहली किश्त के तौर पर लेते हुए आरोपी महेन्द्र को गिरफ्तार किया है। पूरी कार्यवाही के लिये सीबीआई ने घेराबंदी की थी। शुक्रवार की रात को कार्यवाही को सुल्तानिया रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में अंजाम दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *