नरेन्द्र मोदी ने तेजस में भरी उड़ान, पीएम बोले हम बनें आत्मनिर्भर

बेंगलुरू. प्रधानमंत्री हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL ) के दौरे के दौरान लड़ाकू विमान तेजस लड़ाकू में उड़ान भरी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा है। मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन की वजह से हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ और एचएएल के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनायें।


तेजस में सवार मोदी
पीएमओ के अनुसार उन्होंने तेजस की मैन्यूफैक्चिरिंग हब का निरीक्षण किया। इससे पहले सूत्रों के वाले से कहा जा रहा था कि पीएम HAL की विनिर्माण सुविधा की समीक्षा करेंगे और दौरा करेंगे। जिसमें तेजस जेट की सुविधा भी शामिल है।

भारतीय वायुसेना ने हाल ही में 12 उन्नत एसयू-30MKI  लड़ाकू विमानों की खरीद के लिये सरकार के स्वामित्व वाली एचएएल को एक टेंडर जारी किया था। मोदी सरकार ने रक्षा तैयारियों को बढ़ाने और स्वदेशीकरण के लिये जो बड़े कदम उठाये हैं। उनमें तेजस विमान भी शामिल है। विमान का पहला संस्करण 2016 में एयरफोर्स में शामिल किया गया था।

आपको बता दें कि पीएम मोदी रक्षा उत्पादों के स्वदेशी उत्पादन पर जोर दे रहे हैं और उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला है कि कैसे उनकी सरकार ने भारत में रक्षा विनिर्माण और उनके निर्यात को बढ़ावा दिया है। कई देशों ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने में रुचि दिखाई है और अमेरिकी रक्षा दिग्गज जीई एयरोस्पेस ने प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान एमके-द्वितीय-तेजस के लिए संयुक्त रूप से इंजन बनाने के लिए एचएएल के साथ एक समझौता किया था । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल अप्रैल में कहा था कि वित्त वर्ष 2022-2023 में भारत का रक्षा निर्यात 15,920 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा था कि यह देश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *