“धरोहर के संरक्षण में जन सामान्य का योगदान” विषय पर व्याख्यान माला 24 नवम्बर को
ग्वालियर – प्रदेश के संस्कृति विभाग पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के तत्वावधान में 24 नवम्बर को राज्य संरक्षित स्मारक मोतीमहल के सभागार में विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवम्बर 2023 के उपलक्ष्य में “धरोहर के संरक्षण में जन सामान्य का योगदान” विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। व्याख्यान माला का शुभारंभ संभागीय आयुक्त दीपक सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा।
उप संचालक पुरातत्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से आयोजित इस व्याख्यान माला में विद्वान डॉ. आरएस शर्मा, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष प्राचीन भारतीय इतिहास, शांतिशरण सिसोदिया, डॉ. एके सिंह के साथ ही जीवाजी विश्वविद्यालय एवं अन्य विद्यालयों के लगभग 150 छात्र उपस्थित रहेंगे।
