ग्वालियर पर टिकी देश की नजर, 3 दिसंबर को सबसे पहले आएगा रिजल्ट

ग्वालियर. विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के लिए एमएलबी कॉलेज में तैयारी शुरू हो गई है। हर विधानसभा में 14-14 टेबल लगेंगी और एक राउंड में 14 मतदान केंद्रों के वोट गिने जाएंगे। ग्वालियर पूर्व और ग्वालियर विधानसाा की स्थिति दोपहर 3 बजे के बाद ही स्पष्ट होगी क्योंकि ग्वालियर पूर्व में 23 और ग्वालियर में 22 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी सबसे कम राउंड ग्वालियर दक्षिण में है। इसलिए सबसे पहले ग्वालियर दक्षिण का परिणाम आएगा और सबसे ज्यादा राउंड ग्वालियर पूर्व में होने के कारण पूर्व का परिणाम सबसे बाद में आएगा। काउंटिंग के लिए 360 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
3 दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना
एमएलबी में 3 दिसंबर को 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सुबह 7.30 बजे स्ट्रॉग रूम खोला जाएगा। सुबह 8 बजे से सुबह 9 बजे के बच पोस्टल बैलेट क गिनती जाएगी। 10 हजार 816 डाक मतपत्र से वोट डाले गए है। इसमें चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी, 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग, दिव्यांग शामिल है। सुबह 9 बजे से ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रत्याशी या उनके एजेंट के हाथ में मतपत्र गिनती का पत्रक आने के बाद ही राउंड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
500 वोट की गिनती के लिए एक टेबल
मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर 500 वोटों की गिनती की जाएगी। सुबह 9 बजे के बाद जितने भी डाक मतपत्र गिनती से बच जाते है उनकी गिनती ईवीएम की गिनती के साथ जारी रहेगी।
डाक मतपत्र शुरू हो गए आना
जिले में सर्विस वोटर (सेना के कर्मचारी) की संख्या 3732 है। इन्हें इलेक्ट्रोनिक डाकमत पत्र भेजा गया था। सर्विस वोटर ने भी अपने मतों को डाक के माध्यम से भेजना शुरू कर दिया है। 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से पहले जितने वोट नोडल अधिकारी के पास पहुंच जाएंगे उतने की गिनती की जाएगी। सबसे ज्यादा डाक मतपत्र ग्वालियर पूर्व में डाले गए है। इस विधानसभा में 3194 मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *