राममंदिर के पुजारी बनने के लिये 3 हजार लोगों ने किया आवेदन, 2सौ का इंटरव्यू के लिये चयन

अयोध्या. राममंदिर के पुजारी पद के लिये 3 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें 2 सौ उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिये बुलाया गया है। मकर संक्रांति के बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जायेंगे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि ने सोमवार को बताया है कि 2सौ अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर साक्षात्कार के लिये चुना गया है और उन्हें ट्रस्ट द्वारा साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है।
इनके इंटरव्यू अयोध्या में विश्वहिन्दू परिषद (वीएचपी)के मुख्यालय कारसेवकपुरम में हो रहा है। ट्रस्ट के अनुसार वृन्दावन के जयकांत मिश्रा और अयोध्या के 2 महंत मिथिलेश नंदिनीशरण और सत्यनारायण दास का 3 सदस्यीय पैनल का इंटरव्यू ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *