महाराज बाड़े पर लक्ष्मी पूजन, सराफा बाजार की सड़कों पर पटाखे चला रहे थे बच्चे, आसमान में धुआं ही धुआं

ग्वालियर. दीवाली के मौके पर सिटीसेंटर से लेकर महाराज बाड़े के बीच दीवाली की पूजा अर्चना करने के बाद शहरवासी आर्शीवाद लेने के अचलेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना कर रहे थे इंदरगंज चौराहा पर दुकानों में पूजा अर्चना करने के बाद चौराहा पर आतिशबाजी चला रहे थे कार के लोग रूक कर पटाखे के चलने का इंतजार कर रहे थे।
दौलतगंज में धुआं ही धुआं
रात करीब 9.15 बजे के आसपास दुकानदार पूजा करने में व्यस्त थे तो बच्चे मल्टीपल पटाखे चला रहे थे, यह नजारा पूरी सड़क पर दिखाई दे रहा था। दुकानदार पूजा पाठ करने के बाद तेजी से घर की ओर जा रहे थे।

महाराज बाड़े पर कचरा का ढेर
महाराज बाड़े पर रात 9.30 बजे के आसपास फुटपाथ पर लगी दुकानदार कचरा मौके पर ही छोड़ कर चले गये तो चारों ओर एक ही नजारा दिखाई दे रहा था चारो ओर खाली पोलिथीन सड़क पर पड़ी हुई थी। सुभाष मार्केट के साथ बेहद गंदगी देखने को मिली। यह सब देखने के बाद जिला प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं दिखाई दे रहा था।
आसमान से धुआं में डूबी रोशनी
महाराज बाड़े को जब ड्रोन से देखा गया तो धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था और जिला प्रशासन की अपील पर कहीं भी ग्रीन पटाखे दिखाई नहीं दिये और न ही कोई कानून का पालन करने वाला सड़कों पर दिखाई नहीं दिये।

महाराज बाड़े पर लक्ष्मी पूजन
रात 8 बजे से लेकर देर रात तक शहरवासी मां लक्ष्मी जी का पूजन करने के लिये आ रहे थे, जिसमें लोग व्यापारी परिवारों के अधिक दिखाई दे रहे थे। पूजा में लोग सजधज कर हाथों में दीपक लिये आ रहे थे । पूजा में लोग लक्ष्मी जी की आरती उतार रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *