झारखंड से ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, फिलिस्तीन में फिदायीन हमले की रची थी साजिश

रांची. इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच झारखंड पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वैड (एटीएस) ने आईएसआईएस के 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह यहूदियों पर हमले और अल अक्सा मस्जिद को आजाद कराने के लिये फिलिस्तीन जाने की तैयारी कर रहे थे। एसटीएस को मिली जानकारी कि झारखंड के गोड्डा का रहने वाला हसनैन सोशल मीडिया के जरिये आईएसआईएस की विचारधारा फैला रहा है। एटीएस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इस बीच हसनैन ने नसीम नाम के अपने एक साथी की जानकारी दी।
हसनैन आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित था और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को गुमराह करने की शिकायत करता था। वह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में पुलिस को पूछताछ के बीच पता चला िकवह कई तरह के टेलीग्राम चैनलों पर एक्टिव था। हसनैन से पूछताछ में यह भी पता चला कि हजारीबाग का रहने वाला नसीम भी आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी संगठनों के भी संपर्क में है। निजाम की हसनैन को कट्टरपंथी साहित्य उपलब्ध कराता था। नसीम ने उसे आईएसआईएस की ‘बेथ’ भेजी थी। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी समूहों के संपर्क में भी था। वह 2020 से कश्मीर के कई संदिग्ध आतंकियों से जुड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *