ग्वालियर बाडे का कबाडा, रोड पर बैठाए हॉकर्स, भीड बढने से जाम लगा तो रोका ट्रैफिक

ग्वालियर. शहर के र्हदय स्थल और व्यापार के मुख्य केंद्र महाराज बाडे पर दीपावली का बाजार समय से पहले ही लगा दिया गया। इसका खामियाजा न सिर्फ यहां आने वाले ग्राहकों को भुगतना पड रहा है बल्कि त्योहार से पहले के रविवार को ग्राहकी की उम्मी लगाए बैठे व्यापारियों को भी उठाना पडा। इससे पहले हमेशा यह बाजार दीपावली से तीन दिन पहले लगाता था लेकिन इस बार इसे लगभग 10 दिन पहले से ही लगवा दिया गया। हॉकर्स को व्यवस्थित रूप से बैठाने के लिए निगम का मदाखलत दस्ता के साथ पुलिस का अमला पूरी मदद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *