अमित शाह 4 नवम्बर और पीएम 8 नवम्बर को जनसभा को करेंगे संबोधित

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल की 34 सीटों पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूरा फोकस है। यही वजह है कि 5 दिन में दूसरी बार अमित शाह ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा पर आ रहे हैं। 30 अक्टूबर को ग्वालियर में संभागीय बैठक में शामिल हुए थे। अब अमित शाह 4 नवम्बर को ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर आ रहे है।
4 नवम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिवपुरी के करैरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह शिवपुरी के सिरसौद, मनपुरा, भौंती, पगरा, पिछौर के ढला, बदरवास में रथ सभा करेंगे। इसके बाद पिछोर, श्यौपुर, ग्वालियर के इंटक मैदान में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। 8 नवम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी भी एक बार फिर ग्वालियर-चंबल संभाग में आकर जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। कार्यक्रम तो बन गया है लेकिन अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *