आतंक के रावण का कब होगा अंत, इजरायल-हमास के युद्ध के बीच 6 खुलासों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली. srael–Hamas War:  बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी के मौके पर पूरे भारत में रावणदहन हुआ। रावण दहन के साथ हमारी मान्यता के साथ बुराई हारती है। लेकिन अब सवाल है कि इजरायल -हमास के युद्ध में क्या आतंक का रावण पूरी तरह खत्म होगा। हमास के आतंक पर विजय का दशहरा कब मनेगा? जहां लगभग 7 हजार लोगों की जान इजरायल और गाजा में जा चुकी है। यहां भी आतंक के रावण की नाभि में तीर लगना जरूरी है। वजह, 6 खुलासे ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है।
दरअसल, विजयादशमी मनाते भारत से 4550 किमी दूर का सवाल जरूरी है। यह है कि इजरायल में आतंक के रावण का दहन कब होगा? उस रावण का अंत कब होगा। जिसे मारने के लिये 18 दिन में बमबारी इजरायल कर रहा है। अब तक गाजा में 5182 लोगों की जान गयी है तो वहीं इजरायल में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी। गाजा का दावा है कि 24 घंटे में 704 फिलीस्तीनी मारे गये है।
हमास के आतंक के रावणों से जुड़े ये 6 बड़े खुलासा हुए
पहला खुलासा- पुरुषों को मारने, बुजुर्ग महिला-बच्चों को अगवा करने का ऑर्डर आतंकियों को मिला था.
दूसरा खुलासा- युवाओं को मारने का आदेश आतंकी कमांडर ने इजरायल अटैक वाले दहशतगर्दों को दिया था.
तीसरा खुलासा- ज्यादा से ज्यादा लोगों को अगवा करने का ऑर्डर लेकर आए थे दहशतगर्द.
चौथा खुलासा- ‘एक बंधक लाओ, 10 हजार डॉलर पाओ’ का आतंकी ऑफर दिया गया था.
पांचवां खुलासा- एक इजरायली या विदेशी नागरिक को बंधक बनाकर गाजा लाने पर एक घर का ऑफर आतंकियों को दिया गया था.
छठा खुलासा- किब्तुज में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारकर कब्जा करने का ऑर्डर आतंकी लाए थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *