Newsराज्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, सस्पेंस हुआ समाप्त

नई दिल्ली. Jyotiraditya Scindia:  मध्यप्रदेश में नवम्बर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी पहले ही 3 केन्द्रीय मंत्री, 4 सांसद सहित एक राष्ट्रीय महासचिव को मैदान में प्रत्याशी बनाकर उतार चुकी है। इस दौरान राजनीतिक गलियारों में चर्चाये होने लगी है कि क्या पार्टी केन्द्रीय मंत्री को भी विधानसभा चुनाव के लिये टिकट देगी। उनके नाम को लेकर सस्पेंस था ही कि खबर सामने आई- सिंधिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब इस खबर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिक्रिया सामने आयी है।
ज्योतिरादित्य ने किया खंडन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाली खबरों का केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खंडन किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय की ओर से कहा गया-कुछ मीडिया संस्थान के द्वारा खबर प्रसारित की गयी है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल की कैबिनेट मीटिंग में स्वयं विधानसभा चुनाव लड़ने से मना किया है। यह खबर पूर्णतः आधारहीन व फर्जी है।

इस सीट से लड़ सकते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया
माना जा रहा है कि BJP सिंधिया को शिवपुरी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है।  इस सीट पर वर्तमान में यशोधरा राजे सिंधिया विधायक है। ज्योतिरादित्य की बुआ और प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।  ऐसे में यह सीट खाली है. इस सीट पर हमेशा से सिंधिया राजपरिवार का दबदबा रहा है। अब माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस सीट से टिकट मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet pokerklas perabet madridbet madridbet betpas