ग्वालियर में SSP के PA के नाती की बदमाश ने लूटी चैन अपहरण करने की भी कोशिश की ,आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. शनिवार शाम SSP के PA के आठ वर्षीय नाती से एक बदमाश ने चेन लूटी फिर उसके अपहरण का प्रयास किया है। इसी समय मासूम की बुआ और फूफा उसे तलाशते हुए आए। एक बदमाश बच्चे का मुंह दबाकर बिजली के पोल के पीछे छुपा हुआ था। यह देखते ही बच्चे के फूफा ने तत्काल बदमाश पर हमला कर दिया और शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया। घटना कोतवाली परिसर पुलिस क्वार्टर लाइन की है। घटना का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और लूट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया है। फिलहाल पुलिस अफसर पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में जुट गए है।
पोल के पीछे एक युवक भतीजे का मुंह दबाए खड़ा
SSP के पीए विनोद सिंह राठौर कोतवाली परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते है। शनिवार शाम 7.30 बजे वह अपनी ड्यूटी पर थे। उनका नाती 8 वर्षीय क्वार्टर लाइन में पास ही रहने वाले दो दोस्तों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद बच्चे के फूफा आदित्य प्रताप सिंह व बुआ उसे तलाशते हुए बाहर पहुंचे तो भतीजा वहां कहीं नजर नहीं आया। पहले उन्होंने सोचा की आस-पास किसी घर में खेल रहा होगा, लेकिन कई आवाज लगाने पर उसका कोई रिप्लाई नहीं आया। अभी आदित्य अंदर की तरह वापस लौटते तभी उनको एक पोल के पीछे परछाई नजर आई। उन्होंने जाकर देखा तो एक युवक उनके भतीजे का मुंह दबाए खड़ा था। पर बदमाश का पिछले हिस्से की तरफ वो थे इस लिए बदमाश उनको नहीं देख पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बगैर शोर मचाए, युवक को पकड़ा और बच्चे को उसके कब्जे से छुड़ाया। घबराया बच्चा छूटते ही अपनी बुआ के पीछे जाकर छिप गया और रोने लगा।
मुंह दबाकर गले से चेन छुड़ाई
बच्चे ने बताया कि वह खेल रहा था कि अचानक अंकल आ गए और उसका मुंह दबाकर उसके गले से चेन छुड़ाई और उसे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बुआ और फूफा आ गए तो अंकल उसे लेकर पोल के पीछे छिप गए। फूफाजी नहीं आते तो वह मुझे ले जा रहा था।
अकेला नहीं था आरोपी
पुलिस को पूछताछ पकड़ गए आरोपी की पहचान निगम रावत पुत्र धर्म सिंह रावत निवासी ररुआ गांव भितरवार के रूप में हुई है। ऐसा पता लगा है कि वारदात के समय उसके दो अन्य साथी भी वहां थे, जो कुछ दूरी पर तैयार खड़े थे, लेकिन जैसे ही निगम पकड़ा गया तो वह भाग खड़े हुए। अब पुलिस पूछताछ कर रही है कि वो दो साथी कौन थे और उनका क्या प्रोफाइल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *