7 सूत्रीय समस्याओं को लेकर रहवासियों ने दिया धरना

ग्वालियर. डीबी सिटी में दिनदहाड़े फ्लैट नम्बर 804 में हुई चोरी से डीबी सिटी के सारे निवासी दहशत में आ गये और इससे डीबी सिटी की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गये। डीबी सिटी प्रबंधन सारे रहवासियों से सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर मोटी रकम वसूलता है। रविवार की दोपहर टाउनशिप के निवासी ने बैठक में कड़ी नाराजगी जताई है।
आपको बता दें कि डीबी सिटी के रहवासी बोले हमसे सुरक्षा के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है इसके बाद भी यह लापरवाही बरत रहे है। रहवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन सोसायटी की व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।
यह हैं आरोप
1- सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही, जिसे दुरूस्त किया जाये।
2- बंद पड़े सीसीटीवी को ठीक किया जाये।
3- सोसायटी के अंदर चल रही आसामाजिक गतिििवधियों पर रोक लगाई जाये।
4- बिल्डिंग के रख-रखाव में कमी, इसे भी ठीक किया जाये।
5- पानी की टंकियों में गंदी, इसे समय-समय पर सफाई की जाये।
6- प्रॉपर मेटीनेंस नहीं होने पर कार्यवाही हो।
7- समय-समय पर दिये गये शिकायती आवेदनों पर कार्यवाही नहीं होना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *