MP -कांग्रेस के 150 नामों के साथ जारी होगी पहली सूची, केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

नई दिल्ली. कांग्रेस में मध्यप्रदेश के में जल्द प्रत्याशियों के नाम पर बना सस्पेंस समाप्त होने वाला है। आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये बनायी गयी पहली सूची को हरी झंडी मिलने की संभावना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा की तरफ से 79 प्रत्याशियों के नाम वाली 3 सूची जारी होने के बाद सबको कांग्रेस के उम्मीदवारों का बेसब्री से इंतजार है।
150 नामों पर लग सकती है मुहर
कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज 150 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी पहली सूची में 150 या 150 से अधिक प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सती है। सूत्रों के अनुसार पहली सूची में लगातार हारने वलाली 66 विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ लगातार जीतने वाली सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों की एक साथ घोषणा की जायेगी।
स्क्रीनिंग कमेटी में कमलनाथ, सुरजेवाला, गोविंद सिंह होंगे शामिल
मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहेंगे। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जिन नामों पर सहमति बन चुकी है उन नामों पर आज अंतिम मुहर लग सकती है।
कांग्रेस प्रत्याशियों को सूची का इंतजार
आगामी मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस हर कदम पर फूंक-फूंक कर रख रही है। कांग्रेस औरे भाजपा दोनों हर चाल को बहुत ही सोच समझकर चल रहे हैं। भाजपा अभी तक 3 सूची जारी कर चुकी है। सामने आये 79 प्रत्याशियों के नाम में 3 केन्द्रीय मंत्री, 4 सांसद सहित एक राष्ट्रीय महासचिच का नाम शामिल है। ऐसे में लोगों को कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *