सिक्किम में आई बाढ़ से 56 की मौत, 4 दिन से फंसे 3 हजार पर्यटक, खराब मौसम की वजह नहीं हो पा रहा हवाई रेस्क्यू

गंगटोक. सिक्किम में तीस्ता नदी में अचानक आयी बाढ़ अपने साथ तबाह के निशान छोड़ गयी है। पिछले 4 दिनों के बाद भी कीचड़ और मलबे में शव मिलने का सिलसिला आज भी जारी है। सिक्किम बाढ़ में अभी तक 56 शव बरामद किये गये हैं। इनमें पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के बेसिन से 30 से अधिक लाशें बरामद की गयी है। सेना के 22 जवान लापता हुए थे। इनमें से 7 के शव बरामद कर लिये गये हैं। राज्य में 4 दिन से 3000 पर्यटक फंस हैं। लेकिन हवाई रेस्क्यू ऑपरेशन में खराब मौसम की वजह से रूका हुआ है। शुक्रवार को वायुसेना ने MI-17 हेलीकाप्टर्स से ऑपरेशन चलाने के कई प्रयास किये हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार 3 जिले सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार से तीस्ता नदी के बेसिन से शव बरामद किये गये हैं। सिक्किम सरकार के अनुसार मंगन से 74 शव और गंगटोक से 6 शव और पाकयोंग जिले से भारतीय सेना के जवानों के 7 शवों सहित 16 बॉडी बरामद की गयी है। सिक्किम सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी तक 142 लोग गायब हैं और 25 हजार से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *