ग्वालियर को एक और आरओबी की सौगात  जलालपुर के समीप बनने जा रहे आरओबी की रखी आधारशिला 

ग्वालियर एक और आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) की सौगात मिली है। ग्वालियर शहर के समीप जलालपुर – सुसैरा कोठी से हाईवे मार्ग के बीच स्थित अंडरब्रिज के स्थान पर यह आरओबी बनने जा रहा है। उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह एवं सांसद विवेक शेजवलकर ने शुक्रवार को इस आरओबी का भूमिपूजन किया। आरओबी के निर्माण के लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 41 करोड़ 65 लाख रूपए की धनराशि मंजूर की है। शहर के वार्ड-63 के अंतर्गत जलालपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में आरओबी सहित कुल 43 करोड़ 63 लाख से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जलालपुर क्षेत्र में आरओबी के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गाँव के निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। आरओबी बनने से इस क्षेत्र में बसे गाँवों की कनेक्टिविटी शहर से बेहतर हुई है। जाहिर है यहाँ की जमीन की कीमतें बढ़ेंगीं और व्यापार व निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
केन्द्र व राज्य सरकार के साझा प्रयासों से ग्वालियर ग्रामीण व मुरार क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े आयाम जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा इस आरओबी की सौगात मिली है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है और कृषि के क्षेत्र में भी प्रदेश ने बड़ी प्रगति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *