MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
भोपाल. एमपी में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। ये सर्जरी तब हुई है, जब कभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। गृह विभाग ने प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही नवगठित पांढुर्ना और मैहर जिले में भी एसपी की तैनाती हो गई है। साथ ही मंडला और आगर मालवा जिले के एसपी का भी तबादला हो गया है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
पांढुर्ना और मैहर को नए एसपी मिले
सुधीर कुमार अग्रवाल मैहर के एसपी बने हैं। वहीं, राजेश कुमार त्रिपाठी को पांढुर्ना का एसपी बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह- आगर मालवा और वीरेंद्र कुमार सिंह-खंडवा के एसपी बने हैं। इसके साथ ही नवगठित जिले मैहर और पांढुर्ना में एक दिन पहले ही कलेक्टर की पदस्थापना हुई थी। इन अधिकारियों के अलावे के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी आर के हिंगणकर को इंदौर ग्रामीण रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
कुमार सौरभ बने चंबल रेंज के डीआईजी
2007 बैच के आईपीएस कुमार सौरभ चंबल रेंज के डीआईजी बने हैं। 2009 बैच की सविता सोहाने शहडोल रेंज की डीआईजी बनी हैं। 2009 बैच के मनोज कुमार श्रीवास्तव आतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर बने हैं। खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार पुलिस मुख्यालय भोपाल ट्रांसफर हो गया है। गौरतलब है कि एमपी में आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं। साथ ही शिकायत मिलने पर कुछ के तबादले चुनाव आयोग भी कर सकती है। उससे पहले सरकार अपने हिसाब से प्रशासनिक जमावट कर रही है।

