Newsराजनीतिराज्य

संगीत सम्राट तानसेन को समर्पित भव्य चौराहे का लोकार्पण  

ग्वालियर संगीत सम्राट तानसेन को समर्पित भव्य चौराहे का उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरूवार की शाम लोकार्पण किया। पुरानी छावनी पर अटल द्वार के समीप एक करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से इस चौराहे का निर्माण किया गया है। गोलाकार पार्क के भीतर चारों दिशाओं में गान महर्षि तानसेन की गायन मुद्रा में प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं, जो खासतौर पर तानसेन रचित राग मल्हार व राग दीपक सहित अन्य रागों का जीवंत प्रदर्शन करती हुई प्रतीत होती हैं।
गोलाकार पार्क के बीच में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति के समय बजाए जाने वाले विभिन्न वाद्य यंत्रों को संजोकर एक स्तम्भ स्थापित किया गया है। आगरा-मुम्बई मार्ग से रायरू होकर ग्वालियर शहर आने वाले यात्रियों को तानसेन चौराहा दूर से ही आकर्षित करता है। तानसेन चौराहे की मूर्तियों का सृजन शहर के प्रसिद्ध मूर्तिकार राय ने किया है। चौराहे का निर्माण नगर निगम निधि से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet