Sikkim Flood में बहे 22 जवानों का अभी तक नहीं पता, कुल 82 लोग लापता, तीस्ता नदी में सर्च अभियान जारी

नई दिल्ली. सिकिक्म में प्राकृतिक आपदा में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गयी है। लापता 23 सैन्यकर्मियों में से एक को रेस्क्यू किया गया है। सैनिक का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके साथ ही लापता 22 अन्य सैनिकों की तलाष के लिये अभियान चलाया जा रहा है और तीस्ता नदी में पष्चिम बंगाल तक सर्च ऑपरेषन जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
तीस्ता नदी में बढ़ा पानी
आपको बता दें कि सिक्किम के मंगलन जिले की लोनाक झील के कुछ हिस्सों में ग्लेषियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड की वजह से तीस्ता नदी के निचले हिस्से में बहुत तेजी से जल स्तर में वृद्धि हुई थी। इससे मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में बड़ा नुकसान पहुंचा है। उत्तरी सिक्किम में लहोनक झील के कुछ हिस्सों में झील के फटने से पानी का स्तर लगभग 15 मीटर/सेकेण्ड के उच्च वेग के साथ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *