ग्वालियर में इस हाल में मिली 16 साल की लड़की
ग्वालियर. किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई गई है। ग्वालियर में रविवार को सुबह कचरे के ढेर में एक किशोरी की लाश मिली। शहर के तेंदुलकर रोड इलाके में किशोरी का शव बुरी हालत में मिला। किशोरी की आंखों पर पट्टी बंधी है जबकि उसकी लाश के पास खून बिखरा पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि तेंदुलकर रोड क्षेत्र में एक बिल्डिंग के पास कचरे में किशोरी की लाश मिली। किशोरी की उम्र करीब 16 साल है। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई और शव को यहां फेंककर हत्यारे भाग गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही – लाश के पास काफी खून मिला है। पुलिस अभी मौके पर ही है और जांच में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या करने के बाद किशोरी की लाश को यहां फेंक दिया गया है।
