संसद पर भारत जैसा आतंकी हमला, फिदायीन हमले में मारा गया आतंकी

तुर्की. रविवार को तुर्की की संसद पर एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो पुलिस वालों के घायल होने की खबर है। वहीं दो आतंकी की मौत हुई है। ये आतंकी ब्लास्ट ऐसे वक्त किया गया, जब कुछ देर बार संसद के नए सत्र की कार्यवाही शुरू होने वाली थी। हमले की पुष्टि तुर्की के गृह मंत्रालय की है। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने तुर्की की मीडिया को बताया, “दो हमलावर सुबह सुबह 9:30 बजे एक कामर्सियल व्हीकल आए और हमारे आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा महानिदेशालय के इंट्री गेट के सामने पहुंचे, और एक बम हमला किया। तुर्की मीडिया के मुताबिक, अंकारा के जिस इलाके में आतंकी हमला हुआ, वहां मंत्रालय के दफ्तर और संसद भवन है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन संसद को आज संबोधित करने वाले थे।
दो पुलिसकर्मियों को आई चोट
मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा, एक आतंकवादी ने खुद को उड़ा लिया और दूसरा मारा गया। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोट आई है। धमाके की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है, जांच जारी है।
दो आतंकी ढ़ेर
बता दें कि इस हमले में दो आतंकवादियों के ढ़ेर होने की खबर है। इनमें से एक बम के साथ ही उड़ गया । वहीं दूसरे को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *