3 दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों का आखिरी वर्ल्ड कप

इंदौर. आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम को एक बार फिर प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच, खबर यह है कि भारतीय टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आखिरी बार विश्व कप में खेलते नजर जाएंगे। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और आर. अश्विन का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। अभी टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों में से विराट कोहली और आर. अश्विन ही ऐसे हैं, जो 2011 के बाद 2023 के विश्वकप में भी नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली
विराट कोहली मौजूदा टीम में बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। हालांकि 35 साल की उम्र में विराट टेस्ट क्रिकेट को महत्व देते की बात कह चुके हैं। इससे उन्हें अपने टेस्ट करियर को लंबा करने के लिए 2023 के बाद वनडे और टी-20 को अलविदा कहने का फैसला लेना पड़ सकता है।
रोहित शर्मा
अपने शानदार रन स्कोरिंग और उल्लेखनीय कप्तानी के लिए जाने जाने वाले रोहित शर्मा की नजर विश्व कप ट्रॉफी पर है। 36 साल की उम्र में यह संभावना है कि यह विश्व कप उनके वनडे करियर का अंत होगा, क्योंकि 40 साल की उम्र में 2027 विश्व कप में भाग लेना एक कठिन चुनौती होगी।
रविचंद्रन अश्विन
विश्व कप 2023 टीम में आखिरी मौके पर रविचंद्रन अश्विन ने घायल अक्षर पटेल की जगह ली है। 2011 और 2015 विश्व कप में खेलने वाले अश्विन 2019 टीम में जगह पक्की नहीं कर सके थे। अब टूर्नामेंट शुरू होने के साथ उन्होंने संकेत दिया है कि यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *