ग्वालियर में आ चुकी है एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां, मेला में PM मोदी की विशाल रैली
ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को ग्वालियर मेला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य के कई मंत्री मंच पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां ग्वालियर आ चुकी हैं। इस दौरान शहर में करीब पांच हजार जवान तैनात रहेंगे। ग्वालियर एयरपोर्ट से मेला मैदान तक तीन किमी का क्षेत्र नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।
