दस बर्तन कारोबारियों पर जीएसटी का छापा, करोड़ों की कर चोरी की आशंका, ग्वालियर, जबलपुर के कारोबारी भी शामिल

इंदौर. राज्य जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग ने इंदौर के बर्तन कारोबारियों व निर्माताओं पर छापामार कार्रवाई की। बुधवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय कार्रवाई में इंदौर के दस कारोबारी व फर्म जांच के दायरे में आए हैं। गुरुवार शाम तक कारोबारियों के ठिकानों पर जांच और स्टाक मिलान का काम जारी था। जीएसटी विभाग की एंटी इवेजन विंग और मुख्यालय की टीम जांच में जुटी है। सांवेर रोड स्थित फैक्ट्री मूंगड़ एल्युमिनियम और सहयोगी फर्मे, जवाहर मार्ग और राम लक्ष्मण बाजार स्थित डीआर संस, होटल वर्ल्ड, विशाल स्टील, पूजा स्टील व इनसे जुड़ी सहयोगी फर्मों पर कर चोरी की आशंका में जांच की जा रही है।
इसमें  ग्वालियर, जबलपुर, सतना के कारोबारी भी शामिल
विभाग के अनुसार, प्रदेशव्यापी कार्रवाई के दायरे में कुल 27 फर्मों पर जांच जारी है। इसमें जबलपुर, ग्वालियर, सतना के कारोबारी भी शामिल है। करीब ढाई करोड़ की कर चोरी का अनुमान है।
शुक्रवार को आंकड़ा सामने आने की उम्मीद
जबलपुर में प्रारंभिक रूप से एक कारोबारी ने 14 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। शेष जगह जांच जारी है। इंदौर में शुक्रवार को कार्रवाई समाप्त होने और कर चोरी का आंकड़ा सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *