उज्जैन रेपकांड का आरोपी पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास से हुआ घायल

उज्जैन. रेप केस का आरोपी पुलिस की धरपकड़ में जख्मी हो गया है। इसे पुलिस पहले ही गिरफ्तारकर चुकी थी। पुलिस जब आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गयी थी। तब उसने भागने का प्रयास किया था। इस बीच वह गिर गया और घायल हो गया।
12 वर्षीय नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने इस ऑटो ड्रायवर को गिरफ्तार किया था। इसकी पहचान भारत सोनी के रूप में हुई है। फिलहाल घायल हालत में उसे अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। पूछताछ के लिये 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *