MP में सस्ता हुआ सोना, आज भी गिरे चांदी के भाव

भोपाल. अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बाजार जाने से पहले नए रेट जान लें। आज 28 सितंबर को मध्य प्रदेश में सोने-चांदी सस्ता हुआ है। जानिए प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की क्या कीमत है।
सोने के गिरे दाम
मध्य प्रदेश में की राजधानी भोपाल में आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज गुरुवार को सोना करीब 270 रुपए सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने में 270 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद दाम घटकर 58,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 250 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद आज गुरुवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 55,480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 58,520 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 55,730 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सस्ती हुई चांदी
चांदी की कीमत में आज लगातार तीसरे गिरवाट आई है। मंगलवार को चांदी 300 रुपए लुढ़ककर 79,000 रुपए प्रति किलो हो गई थी। बुधवार को चांदी की कीमत में 1400 रुपए गिरावट आई और भाव 77,600 रुपए प्रति किलो हो गए। आज गुरुवार को भी चांदी की कीमत में 600 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद आज चांदी के भाव 77,000 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *