MP में चुनाव के लिए UP के 12 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल. विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन ने प्रवासी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह प्रदेश के सभी जिलों में जाकर चुनावी तैयारियों को परखेंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर संगठन को देंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों के कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं। यहां बुधवार को पलाश होटल में आयोजित कार्यशाला में पार्टी की वर्तमान स्थिति, प्रमुख मुद्दे, दूसरी पार्टियों की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर प्रवासी कार्यकर्ताओं को जानकारी और जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद थे। प्रवासी कार्यकर्ताओं में उत्तर प्रदेश के 12 मंत्री, एक दर्जन से अधिक सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व मंत्री समेत 50 कार्यकर्ता शामिल हैं।
बेबी रानी मौर्य को ग्वालियर जिम्मेदारी मिली
उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक को भोपाल, बेबी रानी मौर्य को ग्वालियर, दयाशंकर सिंह को बालाघाट, दिनेश प्रताप सिंह को रायसेन, स्वतंत्र देव सिंह को सतना, दयाशंकर मिश्र दयालु को दतिया, कपिल देव अग्रवाल को दमोह और अनिल राजभर को सिवनी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *