MP में अनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल
भोपाल. एमपी में चुनावी माहौल के बीच सरकारी अनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गयी। कर्मचारी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। वहीं अलग-अलग विभागों ने 2 दर्जन से अधिक संगठन हड़ताल में शामिल हुए हैं। राजधानी भोपाल में अनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का राज्य स्तरीय आन्दोलन शुरू हो गया है। नियमितीकरण, 7वां वेतनमान, समयमान वेतनमान की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेश के लगभग 4.50 लाख कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल में राज्य के 9 संवर्ग के कर्मचारी स्थाईकर्मी, दैनिकवेतन भोगी कर्मचारी, मस्टररोल कर्मचारी, अंशकालीन कर्मचारी, मानदेय प्राप्त कर्मचारी, पंचायत चौकीदार, पीटीएस कर्मचारी, वन सुरक्षा श्रमिक, रसोईया राज्य भर से शामिल है। अनिश्चितकालीन हड़ताल में राज्य के शासकीय विभागों, निगम मण्डल, नगरी निकाय, पंचायती निकाय, सहकारी संस्था, परिषद, संघ, आयोग, सरकारी की 50 प्रतिशत भागीदारी से संचालित संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारी बड़ी संख्या में सहभागिता कर रहे हैं।
यह हैं मांगे
प्रदेश के स्थाई कर्मचारियों को न्यायालय आदेशों का लाभ देकर 2016 से एरियर सहित सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए और रिक्त पदों को पर उन्हें नियमित किया जाए।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित वेतनमान दिया जाए। 2007 तथा 2022 के मध्य नियुक्त किए गए दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई कर्मी के रूप में विनियमित किया गया।
स्थाई कर्मियों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अंशकालीन कर्मचारियों, वन सुरक्षा श्रमिकों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाए।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए और आउट सोर्स प्रथा को बंद किया जाए
पंचायत चौकीदारों को कलेक्टर दर का वेतन दिया जाए तथा सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देकर उन्हें वर्दी भी दी जाए।
छात्रावास के मुख्य रसोईया सहायक, रसोईयों और चौकीदारों का कम किया गया वेतन फिर से बढ़ाया जाए और उन्हें नियमित किया जाए।
स्थाई तथा दैनिक कर्मचारी एवं अंशकालीन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए ग्रैचुइटी तथा मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए की सरकारी सहायता प्रदान की जाये। साथ ही पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।
मानदेय प्राप्त पंप ऑपरेटरों को नियमित किया जाए तथा उनका मानदेय 8000 के स्थान पर 16000 किया जाए।
3 साल की सेवा पूर्ण कर चुके अस्थाई कर्मचारियों को सेवा से पृथक ना किया जाए एवं 5 साल की सेवा पूर्ण कर चुके अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए।
