राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी के जवान का अंतिम संस्कार, 4 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी
शिवपुरी. बिहार में तैनात आईटीबीपी के एसआई 42 वर्षीय रोहित चौरसिया का निधन शनिवार की शाम सिलीगुड़ी के अस्पताल में हो गया था। सोमवार को गार्ड ऑफ ऑनर व राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार शिवपुरी में किया गया। मुक्तिधाम में एसआई रोहित की पार्थिव देह को 4 वर्षीय बेटे ने अपने चाचा की गोद में बैठकर मुखाग्नि दी।
एसआई रोहित ने शनिवार को अंतिम सांस सिलीगुडी के अस्पताल में ली। इस बीच उनके पास पिता राधाशरण और छोटा भाई समेत पत्नी और 2 बच्चे थे। आपको बता दें कि रोहित के निधन की वजह फेफड़ों में अधिक इंफेक्शन का होना बताया जा रहा है। इस मामले आईटीबीपी के डीआईजी रघुवीर वत्स का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही निधन का असल वजह सामने आ सकेगा।
