शिवपुरी के युवक की ग्वालियर में हत्या

ग्वालियर. शादी शुदा प्रेमिका से मिलने आए एक 22 वर्षीय युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। शव इतना सड़ चुका है कि उस पर कोई चोट या घाव प्रारंभिक जांच में नजर नहीं आ रहे हैं। शव की शिनाख्त नरवर शिवपुरी निवासी रामनरेश गुर्जर के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने शव के हाथ पर बने टैटू, कड़ा व कपड़ों से की है। 18 सितंबर को मृतक को उसका एक दोस्त खेरिया कछाई गांव के पास छोड़कर चला गया था। यहां मृतक की शादी शुदा प्रेमिका का मायका है। शुक्रवार देर रात पुलिस को यहां शव पड़े होने की सूचना एक किसान ने दी थी। पुलिस ने शनिवार सुबह FSL अधिकारी अखिलेश भार्गव के स्पॉट देखने के बाद शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक दृष्टि में पुलिस ने इसे हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो सकेगा।

खेत में पड़ा मिला मगरौनी शिवपुरी के युवक का शव, प्रेमिका से मिलने आया था ग्वालियर - Dainik Bhaskarखेत में पड़ा मिला मगरौनी शिवपुरी के युवक का शव, प्रेमिका से मिलने आया था ग्वालियर

रात को ही जाकर पुलिस टीम ने स्पॉट को निगरानी में लिया
SDOP घाटीगांव संतोष पटेल ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार दरमियनी रात एक किसान ने सूचना दी कि पनिहार के खेरिया कछाई गांव में खेत में अंदर जाकर एक शव पड़ा हुआ है। आसपास तेज बदबू आ रही है। इस पर रात को ही जाकर पुलिस टीम ने स्पॉट को निगरानी में लिया। इसके बाद शनिवार सुबह फॉरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की है। मृतक के कपड़े, कड़ा व टैटू से उसकी पहचान शिवपुरी नरवर के मगरौनी निवासी 22 वर्षीय रामनरेश गुर्जर के रूप में हुई है। जब पुलिस ने पड़ताल की कि मगरौनी नरवर शिवपुरी में रहने वाला यहां कैसे आया तो पूरी घटना का खुलासा हुआ है। मृतक अपनी शादी शुदा प्रेमिका से मिलने यहां आया था।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी किया घटना स्थल का निरीक्षणफॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी किया घटना स्थल का निरीक्षण

गांव की पुलिया पर छोड़कर गया था दोस्त
मृतक रामनरेश 18 सितंबर 2023 मतलब पांच दिन पहले अपने दोस्त शेरू के साथ बाइक पर सवार होकर प्रेमिका से मिलने आया था। खेरिया कछाई गांव में उसकी प्रेमिका का मायका है। वो उम्र मंे भी उससे बड़ी है। यहां गांव की पुलिया के पास उसके दोस्त ने उसे उतारा। यहीं से रामनरेश ने अपनी प्रेमिका को फोन लगाया और मिलने बुलाया। जब प्रेमिका का मिलना आना तय हो गया तो रामनरेश को उसका दोस्त छोड़कर चला गया। पर इसके बाद से न तो उसका फोन लग रहा था न ही वह लौटकर आया। इसके बाद दोस्त ने पुलिया के आसपास जाकर भी देखा, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद दोस्त ने अगले दिन पनिहार में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *