ग्वालियर पुलिस ने एक 32 बोर की लोडेड पिस्टल सहित किया गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ मुरैना व धौलपुर के विभिन्न थानों में आधा दर्जन संगीन अपराध दर्ज हैं।
ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक राजेष सिंह चंदेल के निर्देष पर ग्वालियर जिले में फरारी व ईनामी बदमाषों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।एक बदमाष अवैध हथियार लिए थाना हजीरा क्षेत्रान्तर्गत मऊजमार पुल के पास किसी गंभीर बारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार को मऊजमार पुल के पास के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाषी लेने पर उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल व पांच जिंदा राउण्ड बरामद किए गये। पकड़े गये संदिग्ध के संबंध में तस्दीक करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध ग्राम होलापुरा थाना सरायछोला जिला मुरैना का रहने वाला है ।
पिछले काफी दिनों से मुरैना से फरार चल रहे वारंटी की पुलिस को तलाष थी लेकिन इसमें कामयाबी ग्वालियर की क्राइम ब्रांच के हाथ लगी। क्राइम ब्रांच टीएम एएसआई राजीव सोलंकी, हैड कांस्टेबल रामबाबू सिंह, आरक्षक गौरव आर्य, अरूण पवैया, देवेष कुमार और अनिल मोर्य आदि ने घेराबंदी एक दबोचने में कामयाबी मिली है।
