कमाण्डों आतंकियों के खात्मे के लिये महाहथियार उतरे हैं Carl Gustaf M4

Anantnag Kokarnag Encounter

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के कोकरनाग की पहाडि़यों में छिपे आतंकियों को खत्म करने के लिये सेना ने अब ऐसे हथियारों का सहारा लिया है। जिसे पूरी दुनिया में उपयोग किया जाता है। यह बेहद तेज और घातक है। इसकी मार से कोई नहीं बचता है। वैसे तो यह रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड लॉन्चर है। लेकिन इसे रिकॉयललेस राइफल या गन कहते हैं।

Anantnag Kokarnag Encounter
इसे कंधे पर रखकर चलाया जाता है। इसका नाम है कार्ल गुस्ताफ एम4 रिकॉयललेस राइफल ( Carl Gustaf M4) यह स्वीडिश कम्पनी साब (SAAB) बनाती है। साब इसकी यूनिट भारत में लगाने जा रही है। इस गन को कंधे पर रख कर दागा जाता है। इसके चार बैरियेंट एम1, को 1946 में बनाया गया था। एम2 को 1964 में बनाया गया था। एम4 को 1986 में बनाया गया था।

Anantnag Kokarnag Encounter
भारतीय सेनाओं के पास यह वैरियेंट पहले से है। उसका निर्माण भारत में ही होता है। एम3 को भारत में म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड और एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड मिलकर बनाते हैं। भारत की ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड कॉर्ल गुस्ताफ एम3 को भारत में ही बना रही है। उसकी रेंज 1200 मीटर है।

Anantnag Kokarnag Encounter

कॉर्ल गुस्ताफ एम4 को 2014 में बनाया गया है। यह दुनिया के अत्याधुनिक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड लॉन्चरों में से एक हैं। इसका वनज 6.6 किलोग्राम है। लम्बाई 37 इंच है। इसे चलाने के लिये 2 लोगों की आवश्यकता होती है। एक गनर और दूसरा लोडर है। इसमें 84 मिलिमीटर लम्बा रॉकेट ग्रैनेड लगता है। यह एक मिनट में 6 राउण्ड दागता है।

Anantnag Kokarnag Encounter
इसके गोले अधिकतम 840 फीट प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से आगे बढ़ते है। यानी 918 किलोमीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार। दुश्मन चलती फिरती गाड़ी में है तो इसकी सटीक रेंज 400 मीटर है। खड़ी है तो 500 मीटर, स्मोक और हाई-एक्सप्लोसिव गोले का उपयोग करते हैं तो रेंज 1000 मीटर है। अगर रॉकेट बूस्टेड लेजर गाइडेड हथियार दागते हैं तो 2 हजार मीटर तक गोला जाता है।

Anantnag Kokarnag Encounter
कॉर्ल गुस्ताफ एम4 की फैक्ट्री के लिये जगह फिलहाल तय नहीं है। लेकिन कई जगहों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जल्द यह भी फायनल हो जायेगा कि फैक्ट्री कहां लगानी है। भारतीय फैक्ट्री में बनने वाली हथियार यहां से पहले स्वीडन जायेंगे और उसके बाद वहां से अंर्तराष्ट्रीय बाजारों में भेजे जायेंगे।

Anantnag Kokarnag Encounter
कॉर्ल गुस्ताफ एम4 के पैकेज में हथियार सिस्टम के साथ-साथ वॉरहेड और संबंधित ट्रेनिंग और सपोर्ट सिस्टम भी शामिल होगा।
कॉर्ल गुस्ताफ एम4 में 10 प्रकार के हथियार लग सकते हैं। यानी एक ही वेपन सिस्टम से दुश्मन के ऊपर 10 प्रकार के हथियार दागे जा सकते हैं।

Anantnag Kokarnag Encounterयानी एंटी पर्सनल HE और ADM, सपोर्ट वॉरहेड यानी Smoke, Illum, HEAT, एंटी ऑर्मर HEAT 551, 551C, 751 इसके अलावा मल्टी रोल एंटी स्ट्रक्चर वॉरहेड में ASM 509,MT 756, HEDP 502, 502RS इनका वजन 1.7 किलोग्राम तक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *