शुक्रवार की शाम तक आतंकियों को खत्म कर दिया जायेगा-दिलबाग सिंह, डीजीपी
नई दिल्ली. अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और डीएसपी हुमायूं भट की मौत पर पूरे देश में आक्रोश है। पाकिस्तान से बदला लेने की बात हो रही है। इतने तनाव भरे माहौल में सुरक्षा बल अनंतनाग में एक खास ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। जिसमें हेरोन ड्रोन से लेकर पैरा कमांडो तक शामिल है। पहाड़ में छिपकर आतंकियों को मारने के लिये सुरक्षा बल अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग कर रहे हैं। इन सबकी कोशिश यही है कि यह आतंकी बचने न पाये।
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी कश्मीर विजयकुमार का भी इस पर बयान आया है उनका दावा कि आतंकियों को घेर लिया गया है और शुक्रवार तक उनका खात्मा कर दिया जायेगा। डीजीपी ने बताया है कि मैं हमारे अधिकारियों की बहादुरी को सलाम करता हूं। आज भी दोनों ओर से कुछ फायरिंग हुई है। हमारे जवानों ने अपनी पोजिशन ली हुई है और फायरिंग जारी है।
जवानों ने दिखाई जांबाजी पर हमें उन पर गर्व
सैन्य मामलों के जानकारों के अनुसार इसे सामरिक त्रुटि भी बता रहे है। इस सवाल का जवाब देते हुए डीजीपी ने कहा है कि टीम के पास विकल्प होता है तो वह रिस्क ले या फिर वापिस आ जाये। टीम ने यहां रिस्क लिया और बहादुरी दिखाई है हमें अपने अधिकारियों पर गर्व है। डीजीपी ने कहा है कि हमने आतंकियों को घेर लिया है। हम कोशिश करेंगे कि कल तक इस ऑपरेशन को खत्म कर लें।
वहीं अतिरिक्त पुलिस निदेशक कश्मीर विजय कुमार ने कहा वर्ष 2019 से अभी तक 628 आतंकियों को मार गिराया है। इस साल 48 आतंकी मारे गये हैं। जिनमें से अधिकतर पाकिस्तान के थे। इससे साफ है कि पाकिस्तान घोषित आतंकवाद, घुसपैठ फिर से बढ़ रही है। विजयकुमार बोले कि आतंकी पहाड़ों पर ऊपर की ओर जा रहे हैं। हमने इलाके को खाली कराया है। ताजा फायरिंग के बाद आतंकियों की पोजिशन का भी पता लगा लिया है। कल तक उनको खत्म कर दिया जायेगा।
