MP में कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन शुरू, 100 सीट पर चर्चा

भोपाल. कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुधवार को दूसरे दिन दिल्ली में शुरू हो चुकी है। बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हो रहा है। इससे पहले मंगलवार को साढ़े चार घंटे चली बैठक में 100 सीट पर चर्चा की गई। टिकट के क्राइटेरिया को लेकर भी कमेटी के सदस्यों ने बात की।

कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही है। - Dainik Bhaskar

मंगलवार को हुई बैठक के बाद MP कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, अभी हमने 100 सीट पर नामों को लेकर चर्चा की है। कोई नाम फाइनल नहीं किया है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया, 150 सीट पर चर्चा की गई। अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। दिल्ली में कांग्रेस के वार रूम में मंगलवार शाम करीब 6 बजे बैठक शुरू हुई थी। यह रात 10.30 बजे तक चली। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *