ग्वालियर में बारिश से खुले सड़क के गड्ढे, सड़क भी धंसकी

ग्वालियर. लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों का असली चेहरा दिखा दिया है ।जर्जर हालत में पड़ी सड़के अब जगह-जगह गड्ढे होने के साथ-साथ धसकने भी ने लगी है । यह हालत किसी जगह विशेष की नहीं बल्कि पूरे शहर की है जिसमें गठित वर्ष कॉलोनी सिटी सेंटर न्यू सिटी सेंटर बसंत विहार और फूल बाग जैसी जगह भी शामिल हैं । बता देना कि बारिश के चलते शहर में जलभराव की भी समस्या सामने आ रही हैं। जिससे लोगो को ना सिर्फ असुविधा हो रही है बल्कि तमाम दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। वही नगर प्रशासन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा की जनता को किस असुविधा से जूझना पड़ रहा है।

अधेरे में नही दिखते है गड्ढे
शहर में जगह-जगह बारिश के चलते जल भराव की स्थिति बन जाती है और ऐसे में पानी के भीतर कहां गड्ढा है कहां चैंबर कुछ पता नहीं चलता। इसके चलते तेज रफ्तार से आ रहे वहां हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा खासतौर पर रात के समय पर होता है जब सड़क पर अंधेरा होने के कारण यह मालूम ही नहीं चलता की पानी के भीतर कहां कौन सा गड्ढा कि हादसे का इंतजार कर रहा है।

नगर निगम भी मोन
इतना सब होने के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन अभी तक चुप्पी सदा बैठा हुआ है ना तो किसी प्रकार का राहत कार्य कराया जा रहा है और ना ही सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है इसके चलते आए दिन इन हादसों की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *