नरोत्तम मिश्रा को फिर मिलेगा टिकट
दतिया. भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का आज 9वां दिन हैं। 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सतना जिले के चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी। 11 सितंबर को विंध्य क्षेत्र, महाकौशल क्षेत्र, इंदौर संभाग, मालवा क्षेत्र, ग्वालियर-चंबल संभाग में जन आशीर्वाद यात्रा हैं। दतिया में जन आशीर्वाद यात्रा से पहले जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्य प्रभात झा संबोधित कर रहे हैं।
दतिया में प्रभात झा ने कहा कि मैं दतिया कई बार आ चुका हूं, लेकिन यहां की अब तस्वीर बदल चुकी है। दतिया विधायक गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यहां का विकास किया है। उन्होंने कहा कि आप बताओं यहां से कौन हजारों मतों से जीत कर आएगा, तो भीड़ से जवाब आया कि नरोत्तम मिश्रा। उसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 साल से कौन लगातार मंत्री है, तो भीड़ से जवाब आया कि नरोत्तम मिश्रा।
